कम छात्र संख्या वाले स्कूलों पर बड़ा फैसला, 23 - 24 को डीईओ को प्रस्ताव लेकर जयपुर बुलाया गया
Mar 20, 2026, 08:31 IST
RNE Bikaner.
शिक्षा विभाग ने न्यूनतम छात्र संख्या वाली प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी कर ली है। इसका अर्थ यह हुआ कि प्रदेश की कई प्राथमिक व उच्च प्राथमिक को बंद करने की तैयारी की जा रही है।
शिक्षा विभाग ने उन सभी प्राथमिक स्कूलों की राज्य भर में सूची तैयार कराई है जिनमें छात्र संख्या 15 से कम है। वहीं राज्य की उन सभी उच्च प्राथमिक स्कूलों की भी सूची बनाई गई है जहां 25 से कम छात्र संख्या है। इन कम छात्र संख्या वाली प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों को पास की स्कूलों में मर्ज किया जायेगा।
शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारियों को 23 व 24 मार्च को जयपुर बुलाया है। इन जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों को मर्ज करने के प्रस्ताव लेकर आने के लिए कहा गया है।