केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य करने की तैयारी की
Feb 27, 2026, 11:10 IST
RNE Network.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नेशनल एज्युकेशन पॉलिसी के तहत कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य करने जा रही है।
सीबीएसई 2026 - 27 के शैक्षणिक सत्र से तीन भाषा सूत्र पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति ( एनईपी ) 2020 की सिफारिशों को लागू करने के लिए तैयार है। प्रस्तावित संरचना के तहत कक्षा 6 के छात्र 3 भाषाएं पढ़ेंगे। इनमें से कम से कम 2 भारतीय भाषाएं होनी चाहिए। इस ढांचे के अंतर्गत अंग्रेजी को विदेशी भाषा माना जायेगा। जिन स्कूलों में कक्षा 6 में पहले से ही अंग्रेजी पढ़ाई जा रही है, वहां इसे एक विदेशी भाषा के रूप में गिना जायेगा। इसके साथ दो भारतीय भाषाएं पढ़ाई जानी भी अनिवार्य होगी।