परीक्षा परिणाम व शिक्षा सत्र पर आज होगा मंथन, सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री दिलावर करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
Apr 8, 2026, 08:35 IST
RNE Network.
स्कूलों में बोर्ड परीक्षा परिणाम और नए शिक्षा सत्र को लेकर आज 8 अप्रैल को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की जायेगी।
शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बताया कि सुबह 10 बजे से होने वाली वीसी में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा का परिणाम तथा जिला रैंकिंग एवं शाला सम्बलन को लेकर चर्चा की जायेगी। वीसी में संयुक्त निदेशक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, सभी डाइट के प्राचार्य, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तथा सभी प्राचार्य शामिल होंगे।