परीक्षा शहर की सूचना जारी हो गई, परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे
Jun 8, 2026, 10:00 IST
RNE Network.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एंटीए ) ने 21 जून को आयोजित होने वाली री - नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए एग्जामिनेशन सिटी इंटिमेशन लिस्ट जारी कर दी है।
एंटीए की तरफ से 7 जून को जारी नोटिफिकेशन के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध करा दी गयी है। हालांकि एंटीए ने स्पष्ट किया है कि एग्जामिनेशन सिटी इंटिमेशन लिस्ट को एडमिट कार्ड नहीं माना जाये। परीक्षा के प्रवेश पत्र अलग से जल्द जारी किए जाएंगे।