{"vars":{"id": "127470:4976"}}

प्रवेश से वंचित रहे बच्चों के लिए हाउस होल्ड सर्वे कल तक, प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण चल रहा है

 

RNE Bikaner.

सरकारी स्कूलों में प्रवेश से वंचित रहे बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण चल रहा है। इस अभियान में स्कूल से वंचित बच्चों को स्कूल से जोड़ने के प्रयास हो रहे हैं।
 

इसके तहत शिक्षक अब 4 जुलाई तक बच्चों को लाने के लिए हाउस होल्ड सर्वे करेंगे ताकि स्कूलों में नामांकन को बढ़ाया जा सके। साथ ही नामांकन अभियान भी 11 जुलाई तक चलेगा। यह अभियान 4 मई से शुरू किया गया था, लेकिन 17 मई से 28 जून तक ग्रीष्मावकाश होने के कारण अभियान पर ब्रेक लग गया था।
 

अब वापस स्कूल खुल गए हैं। इसलिए शिक्षकों को 4 जुलाई तक अभियान को गति देते हुए वंचित रहे बच्चों का सर्वे कर स्कूल से जोड़ना है। अभियान के तहत नव प्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावकों को विद्यालय में बुलाकर प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत सत्कार भी किया जायेगा।