मदन दिलावर का हनुमानगढ़ स्कूलों में निरीक्षण, कम अंक आने पर शिक्षकों की तय होगी जवाबदेही
Apr 24, 2026, 11:24 IST
RNE Network.
राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कल गुरुवार को हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब केवल औपचारिक परिणाम नहीं, बल्कि वास्तविक गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है।
यदि विद्यार्थियों के अंक कम आते है तो सम्बंधित शिक्षक की जवाबदेही तय की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि पहले जहां किताबें देर से मिलती थी, अब सत्र के पहले दिन ही विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध हो रही है। ड्रेस का पैसा सीधे खातों में दिया जा रहा है। बालिकाओं की साइकिल, टैबलेट और स्कूटी जैसी सुविधाएं भी दी जा रही है।