पहले दिन मनोविज्ञान का पेपर होगा
Feb 29, 2024, 10:03 IST
आरएनई, बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की बारहवीं की परीक्षा आज से आरम्भ होगी। पहले दिन मनोविज्ञान का पेपर है। नियंत्रण कक्ष से राज्य के सभी छह हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जायेगी। बोर्ड सचिव के अनुसार परीक्षाएं सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक होगी। राज्य में 6 हजार 144 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखी जायेगी। इसके लिए विशेष वीडियोग्राफी व सीसी टीवी कैमरे लगाये गये हैं।