{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Education Ministry Rajasthan: DPC, ऑनलाइन काउंसलिंग से पदस्थापन, जयपुर-बीकानेर संभाग में कनिष्ठ सहायकों की पदोन्नति के आदेश जारी करने की मांग

 

 

 

 

Rudra News Express Bikaner.

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान, बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने मंत्रालयिक संवर्ग से जुड़ी प्रमुख मांगों को लेकर राजस्थान सरकार और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को दो अलग-अलग ज्ञापन प्रेषित किए हैं।

प्रदेशाध्यक्ष आचार्य ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा तथा निदेशक शिक्षा विभाग का ध्यान संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की DPC कराने तथा ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापन की ओर आकर्षित किया है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि संबंधित पदों की DPC की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापन के आदेश जारी किए जाएं, ताकि मंत्रालयिक अधिकारियों को समय पर पदस्थापन का लाभ मिल सके।

वहीं दूसरे ज्ञापन में जयपुर और बीकानेर संभाग में कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नतियां जारी करने की मांग उठाई गई है। संघ का कहना है कि पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक देरी से मंत्रालयिक कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं।

आचार्य ने सरकार और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से दोनों मांगों पर तत्काल प्रभाव से सकारात्मक कार्रवाई करते हुए आदेश जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राहत मिलेगी और लंबित पदोन्नति एवं पदस्थापन प्रक्रिया को गति मिलेगी।