{"vars":{"id": "127470:4976"}}

एनसीईआरटी की 9वीं की किताब में पहली बार 'इमरजेंसी' पर नया अध्याय

 

RNE Network.

देश में पहली बार एनसीईआरटी ने कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की पाठ्य पुस्तक ' अंडरस्टैंडिंग सोसायटी : इंडिया एन्ड बियॉन्ड ' में ' इमरजेंसी ' सेक्शन जोड़ा है।
 

इमरजेंसी को लोकतंत्र की प्रमुख चुनोतियों में से एक बताया गया है। लिखा गया है कि भारत मे इमरजेंसी में अधिकांश मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए। 
 

प्रेस पर सेंशरशिप , नेताओं व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई। चुनाव आयोग की सराहना करते हुए लिखा गया कि आयोग फेक न्यूज व धमकियों जैसी चुनोतियो के बावजूद निष्पक्ष चुनाव कराने का प्रयास करता रहा।