{"vars":{"id": "127470:4976"}}

रोजगार की मांग कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर चले पुलिस के डंडे

 
RNE BIKANER . बीकानेर में प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। <span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span> इसमें कुछ युवाओं को हलकी चोटें आने की सूचना है। दरअसल यूथ कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को बीकानेर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जा रहा था। युवा मित्रों को बहाल करने सहित रोजगार देने की मांग पर प्रदर्शन कर रहे युवा अचानक कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने लगे। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अगुवाई में बढ़े युवाओं के आगे हालांकि पुलिस की गाड़ी और काफी फोर्स थी लेकिन ये बैरिकेड तक पहुंच गए और बैरिकेड्स को धकेलने लगे। एक-दो बैरिकेड हट भी गए और कुछ युवा कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों तक पहुंचने लगे। ऐसे में अचानक पुलिस ने डंडे चलाने शुरू किये। डंडे चलाते हुए यूथ कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं को दूर तक खदेड़ा। इसी दौरान कुछ युवाओं को हलकी चोटें भी आई। लाठियों से नहीं डरेंगे, हक के लिए लड़ेंगे : बिशनाराम देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने की निंदा की है। सियाग का कहना है, लोकतंत्र में अपनी मांग रखने का हक हर व्यक्ति को है। युवा अपनी बात कहने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने निर्दोषों पर लाठियां भांजी। प्रधानमंत्री मोदी की शह पर भाजपा की भजनलाल सरकार युवाओं डंडे के दम पर युवाओं की आवाज दबाना चाहती है। हम डंडों से न डरे हैं, न डरेंगे।