{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कल प्रदेशभर में प्री डीएलएड परीक्षा, इस परीक्षा में 6 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे, तैयारियां पूरी

 

RNE Network.

कल राज्य में प्री डीएलएड की परीक्षा का बड़े पैमाने पर आयोजन होगा। जिसके लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध व तैयारियां की गई है ताकि परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 
 

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा की ओर से प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन कल 20 मई को प्रदेश भर में किया जाएगा। यह परीक्षा कल दो पारियों में आयोजित होगी। 6 लाख 5 हजार 242 अभ्यर्थियों के लिए 41 जिलों में 887 केंद्र बनाए गए है। जयपुर में अत्याधुनिक स्टेट कमांड सेंटर स्थापित किया गया है।