{"vars":{"id": "127470:4976"}}

प्राचार्यों को ग्रीष्मावकाश में भी जाना पड़ेगा स्कूल, सरकार ने जारी किए आदेश

 

RNE Bikaner.

ग्रीष्मावकाश में भले ही स्कूल की छुट्टियां है, मगर प्राचार्यों को सप्ताह में दो दिन तो आवश्यक रूप से स्कूल व विभाग के कार्य के लिए स्कूल जाना ही पड़ेगा। इस संबंध में सरकार की तरफ से आदेश जारी किया गया है।
 

समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्राचार्यों को ग्रीष्मावकाश के दौरान भी सप्ताह में दो दिन स्कूल जाना ही होगा।
 

इसके बदले उन्हें उपार्जित अवकाश दिया जायेगा। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त स्कूल शिक्षा विभाग डॉ रश्मि शर्मा ने सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश जारी किए है।