{"vars":{"id": "127470:4976"}}

RAS Shailendra Devra ने शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक पद पर जॉइन किया, कर्मचारियों ने स्वागत किया

आरएएस शैलेंद्र देवड़ा ने एडिशनल डायरेक्टर पद पर जॉइन किया
 

RNE Bikaner.
 

RAS अधिकारी शैलेंद्र देवड़ा ने गुरुवार को बीकानेर स्थित शिक्षा निदेशालय में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर कर्मचारियों में गरमजोशी से उनका स्वागत किया।
 

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक प्रशासन  शैलेंद्र देवड़ा RAS का निदेशालय में कार्य ग्रहण करने पर कर्मचारियों ने स्वागत किया।देवड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा कर्मचारियों के हित में सदैव सकारात्मक सहयोग करने का आश्वासन दिया।
 

इसके साथ ही संघ के द्वारा आज जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक किशन दान चारण का स्वागत किया गया। इस मौके पर संगठन ने मंत्रालय कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा की। जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया संबंधित कार्य जल्दी ही संपन्न किया जाएगा ताकि मंत्रालय कर्मचारियों को लाभ प्राप्त हो सके। 
 

इस मौके पर राजेश व्यास, गिरजा शंकर आचार्य, विष्णु पुरोहित, नवरत्न जोशी, अविकांत पुरोहित जगदीश सुथार ,राजेश देवड़ा,  गिरधर रंगा ,राजेश पारीक व्यास,सुमन जनागल, कमलनयन सिंह, सुरेंद्र बारिया, मदन, विक्रम, कमलकांत शर्मा, मनीष आदि मौजूद रहे।