RBSE 12th Result 2026 : बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ के शुभम् 99% सहित इसी स्कूल के चार जिले में टॉपर!
97.20% परिणाम पिछले साल से कम, रिकॉर्ड 20 दिन में रिजल्ट जारी
RNE Bikaner-Jaipur.
RBSE यानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को सीनियर सेकंडरी का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षा के 20 दिनों में ही रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बोर्ड ने बनाया है। इस बार 12 वीं बोर्ड का रिजल्ट 97.20% प्रतिशत रहा जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम है।
टॉपर लड़कियां :
राजस्थान में इस बार साइंस स्ट्रीम में 499 अंकों के साथ 5 छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। इन पाँच टॉपर में सोनू मेहरा, दीपिका रंकावत, दिव्या भाड़ू, निकिता, ऋषिता शामिल हैं। मतलब यह कि 05 में से 04 टॉपर लड़कियां हैं। इसके साथ ही आर्ट्स स्ट्रीम में 498 अंकों के साथ 3 टॉपर हैं जिनमें नरपत, नव्या मीना, नैनसी चौधरी हैं। यहां भी 03 में से 02 लड़कियां हैं। कॉमर्स में 496 अंकों के साथ वर्ष रानी ने टॉप किया है।
राजस्थान के बीकानेर जिलें में एक ही स्कूल के चार स्टूडेंट टॉपर होने से जबरदस्त उत्साह का माहौल है। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ स्थित भारती निकेतन स्कूल के छात्र शुभम् बोथरा ने साइंस मैथ्स में 99% अंक हासिल कर प्रदेश के टॉपर्स में जगह बनाई। इसी स्कूल के अन्य मेधावी छात्र मुकेश सिंह – 98.40%, सुनीता ओला – 98.20%, रोहित – 98.20% के साथ टॉपर में शामिल हुए हैं। एक ही स्कूल के 4 छात्रों का 98% से अधिक स्कोर चर्चा का विषय बना हुआ है।