अदालतों के लिए वाहन चालकों की भर्ती इसी सप्ताह से, भर्ती में 5 महिला वाहन चालक भी रखी जायेगी
Jun 16, 2025, 10:19 IST
RNE Network. हाईकोर्ट, राज्य व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ अदालतों में 58 वाहन चालकों की भर्ती होगी। इनमें 5 महिला वाहन चालक भी होंगी। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया इसी सप्ताह बुधवार से शुरू हो जाएगी। जो सात जुलाई तक जारी रहेगी। हाईकोर्ट में 5 महिलाओं सहित 25 वाहन चालकों की भर्ती होगी, वहीं अधीनस्थ न्यायालयों में 18 वाहन चालकों की भर्ती होगी। इसके अलावा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में दो व जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में 5 वाहन चालकों की भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए सीनियर सेकेंडरी कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे।