RPSC : एईएन संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 15 मार्च से, 15 और 16 मार्च को होगी यह प्रतियोगी परीक्षा
Jan 30, 2026, 12:18 IST
RNE Network.
खुश खबर। सहायक अभियंता भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुखद सूचना है। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने सहायक अभियंता भर्ती की प्रतियोगी परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है।
आरपीएससी ने सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी ( मुख्य ) परीक्षा - 2024 का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। कार्मिक विभाग में भर्तियों के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा 15 और 16 मार्च को आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक दो पारियों में होगी।