{"vars":{"id": "127470:4976"}}

RSSB : पंचायती राज चुनाव का असर, 5 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तिथियां बदली, अब इस दिन होगी परीक्षाएं

 

RNE, NETWORK.
 

पंचायती राज चुनाव होने के कारण आदर्श आचार संहिता लगेगी और उस वजह से राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( आरएसएसबी ) ने 5 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में बड़ा बदलाव किया है। इन परीक्षाओं की तिथियां अब आगे सरका दी गयी है। स्थगित हुई परीक्षाओं में सीईटी की परीक्षा भी शामिल है।
 

सीईटी सहित 5 भर्ती परीक्षाओं का राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संशोधित कैलेंडर जारी किया है। अब परीक्षाएं नवम्बर से फरवरी 2027 के मध्य होगी। इनमें 50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। 
 

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार टीचिंग एसोसिएट भर्ती की परीक्षाएं 17 नवम्बर से 21 दिसम्बर तक होगी। सीईटी सीनियर सेकेंडरी 1 से 3 दिसम्बर और स्नातक स्तर की परीक्षा 16 से 18 जनवरी 2027 तक होगी। प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 25 जनवरी व कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा 3 से 5 फरवरी तक होगी।