शिक्षा के क्षेत्र में दान दाताओं को प्रोत्साहित करने की योजना
May 1, 2026, 14:01 IST
RNE Bikaner.
शिक्षा विभाग ने उन दानदाताओं व भामाशाहों को प्रोत्साहित करने की विशेष योजना बनाई है जो शिक्षा के क्षेत्र में अपना सहयोग करेंगे। यह योजना अभी चल रही भामाशाह योजना से अलग है। अभी शिक्षा विभाग राज्य व संभाग स्तर पर भामाशाहों को सम्मानित करता है।
राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में दानदाताओं व प्रेरकों को सम्मानित करने के निर्देश जारी किए है। आदेश के अनुसार शिक्षा के विकास में एक करोड़ रुपये या अधिक का सहयोग करने वाले दानदाता को राज्य स्तरीय समारोह में ' शिक्षा विभूषण ' से सम्मानित किया जायेगा।
जबकि 30 लाख रुपये या अधिक का योगदान देने वाले ' शिक्षा भूषण ' कहलायेंगे। जिला स्तर पर 1 लाख या इससे अधिक का सहयोग देने वालो को ' शिक्षा श्री ' सम्मान से नवाजा जायेगा।