{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कल से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश शुरू,  20 जून तक स्कूलों में रहेगी गर्मी की छुट्टियां

 

RNE Bikaner.

कल से प्रदेश के स्कूलों की घंटी शांत हो जाएगी। बच्चों को तेज गर्मी में अब जल्दी उठकर तैयार होने और स्कूल भागने की कोई जल्दी नहीं रहेगी। शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार कल से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां आरम्भ हो जाएगी। इस बार शिक्षा  विभाग ने शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से आरम्भ कर दिया था।
 

प्रदेश की स्कूलों में कल 17 मई से ग्रीष्मावकाश आरम्भ हो जायेगा। शिविरा पंचांग के अनुसार 20 जून तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां रहेगी। इस बार अवकाश में 10 दिन की कटौती हुई है। सरकार ने 21 जून से ही नियमित स्कूल खोलने का कार्यक्रम जारी किया है।