17 से 20 जनवरी तक होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 9 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे इस परीक्षा में शामिल
RNE Network.
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अध्यापक भर्ती - 2025 परीक्षा प्रदेश के लिए एक बड़ी प्रशासनिक कवायद साबित होने जा रही है। भर्ती में 7759 पद भरे जाएंगे।
लेवल वन में 5636 और लेवल टू में 2123 पद होंगे। 17 से 20 जनवरी तक चलने वाली परीक्षा में करीब 9.54 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। बोर्ड ने 14 जिलों में परीक्षा केंद्र तय किये है, जहां चार दिन में परीक्षा सम्पन्न होगी।
बोर्ड से जारी कार्यक्रम के अनुसार हर दिन दो पारियों में परीक्षा होगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक, जबकि दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। केवल 17 जनवरी को परीक्षा एक पारी में होगी।
परीक्षा कार्यक्रम:
17 जनवरी --- लेवल वन सामान्य शिक्षा ( एक पारी )
18 जनवरी -- पहली पारी - विज्ञान - गणित
दूसरी पारी -- सामाजिक विज्ञान
19 जनवरी -- पहली पारी - अंग्रेजी, दूसरी पारी - हिंदी
20 जनवरी -- पहली पारी - संस्कृत शिक्षा ( लेवल वन ), दूसरी पारी - संस्कृत ( लेवल टू )