{"vars":{"id": "127470:4976"}}

शिक्षक संघ शेखावत का सम्मेलन : लंबित मुद्दों पर मंथन- संघर्ष का संकल्प

शिक्षकों का मंथन : डीपीसी, तबादले, वेतन संरक्षण, रिक्त पद, गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति पर चर्चा

 

Rudra News Express Bikaner. 

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षकों की वर्षों से लंबित मांगों और सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर मंथन हुआ। पीएम श्री राजकीय सार्दुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सम्मेलन में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की छह वर्षों से लंबित डीपीसी, तबादले, वेतन संरक्षण, टीईटी में छूट, स्टाफिंग पैटर्न लागू करने, रिक्त पद भरने और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे। सम्मेलन के अंत में शिक्षकों ने इन मुद्दों के समाधान के लिए संघर्ष आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार शर्मा मुख्य अतिथि तथा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा रामगोपाल शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कोजाराम सियाग ने मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षक-शिक्षार्थी हित और सार्वजनिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर विचार रखे।

सम्मेलन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने सरकारी विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षक समस्याओं को लेकर संगठन को मजबूत करने और मांगों के समाधान के लिए आगे की गतिविधियों पर भी चर्चा की।जिला अध्यक्ष महेंद्र भंवरिया ने लंबित डीपीसी, स्थानांतरण सहित विभिन्न मांगों को उठाया, जबकि जिला मंत्री हेमेन्द्र बाना ने संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन गोदारा, आदूराम मेघवाल, वरिष्ठ शिक्षक नेता शिवशंकर गोदारा, राजेश तरड़ और बालाराम मेघवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार रखे।

 

कार्यक्रम का संचालन पांचू ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने किया। सम्मेलन में जिला संयोजक राजूराम सोलंकी, कोषाध्यक्ष गणेश डोगीवाल,नंदकिशोर सोलंकी,प्रदीप सिंह, महावीर कटारिया, जयश्री चौधरी, अरुणा स्वामी, सरला,बीकानेर ब्लॉक अध्यक्ष सोहनलाल कूकना, डूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम साहू,नोखा ब्लॉक अध्यक्ष हारून कुरैशी,मंत्री मालचंद भार्गव,खाजूवाला अध्यक्ष जसविंदर,मंत्री अमित विश्नोई,पांचू ब्लॉक मंत्री भेराराम,किशन गोदारा(लूणकरणसर), प्रदीप बिजारणियां,सुगनदास स्वामी,प्रधानाचार्य रामलाल डागला,प्रधानाचार्य शिवरतन चाहर,प्रधानाचार्य मांगीलाल मुंड,प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सारण, श्री कृष्ण चौधरी,मांगीलाल सुथार,राजेश झुरिया, रतिराम जाखड़, देवकिशन जाखड़, ओमप्रकाश कूकना, इल्मुद्दीन, अशरफ, मघाराम कस्वां, जगदीश ढाका,भागीरथ साहू,संजीव यादव, मोहम्मद सद्दीक, पोखर राम,राजीव गौतम,जगदीश कड़वासरा,मंजू यादवा,ललिता गुप्ता,मीनाक्षी बिठू,रणजीत झोरड़,चीमाराम सिल्ला,अनीता कुमारी,जगदीश रामावत,कौशल्या चौधरी,सांवरलाल सारण, सलीम सिकलीगर,कृष्ण जांदू सहित अनेक शिक्षक एवं संगठन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।