{"vars":{"id": "127470:4976"}}

छुट्टी गए शिक्षकों को भी योग दिवस पर देनी होगी उपस्थिति, 21 जून को योग दिवस बनाया जायेगा, उसमें भागीदारी जरूरी

 

RNE Bikaner.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां आरम्भ कर दी है। 21 जून को प्रदेश भर के राजकीय एव गैर राजकीय विद्यालयों में सुबह 6 से 8 बजे तक योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
 

ग्रीष्मावकाश के कारण गृह स्थान पर गए शिक्षकों को भी कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा। यदि वे अपने पदस्थापन विद्यालय नहीं पहुंच सकते हैं तो उन्हें निकटतम विद्यालय में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 
 

शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। हालांकि जिन विद्यालय में नीट परीक्षा केंद्र बनाया गया है, वहां योग दिवस कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे।