ममता सरकार के खिलाफ जांच पर कोर्ट ने रोक लगाई, शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने पर चल रही थी ममता सरकार के खिलाफ जांच
Apr 9, 2025, 10:52 IST
RNE Network. शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने के पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ चल रही जांच में सरकार को बड़ीं राहत मिली है। इस बहुचर्चित मामले में कोर्ट ने सीबीआई की जांच पर रोक लगा दी है, उससे ममता सरकार ने संतोष की सांस ली है। सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसके तहत 2022 के शिक्षक भर्ती मामले में अतिरिक्त पदों के सृजन को लेकर सीबीआई जांच चल रही थी। शीर्ष कोर्ट ने कहा, अतिरिक्त पद बंगाल सरकार की कैबिनेट ने मंजूर किये थे और राज्यपाल की मंजूरी भी ली थी।