10 वीं व 12 वीं की बोर्ड परीक्षा की फीस 200 रुपये बढ़ी, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने 2027 की परीक्षा से बढ़ोतरी की
RNE Network.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने राज्य में वर्ष 2027 में होने वाली कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन इस बार सामान्य परीक्षा शुल्क में प्रति नियमित विद्यार्थी पर 200 रुपये बढ़ा दिए हैं।
जिससे पूर्व में लगने वाले परीक्षा शुल्क 650 रुपये के स्थान पर 850 रुपये देने होंगे। इसका सीधा असर राज्य भर के निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे लगभग 20 लाख स्टूडेंट्स पर पड़ेगा।
इस साल बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले समस्त नियमित एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन 6 जुलाई से भरना आरम्भ होंगे। बिना विलम्ब शुल्क के 6 अगस्त तक आवेदन भरे जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्येक चरण में विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क बढ़ता जायेगा।
प्रायोगिक विषयों की फीस में भी 100 रुपये की वृद्धि की गई है। अब प्रत्येक प्रायोगिक परीक्षा के लिए 200 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।