{"vars":{"id": "127470:4976"}}

प्राध्यापक - कोच भर्ती परीक्षा 31 मई से होगी, शिक्षा विभाग में भर्ती की यह परीक्षा 11 जून तक चलेगी

 

RNE Network.

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने अपने पहले तय किये गए कैलेंडर के अनुसार भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने की तिथियों की घोषणा करना आरम्भ कर दिया है। इस कड़ी में एक भर्ती परीक्षा 31 मई से आरपीएससी आयोजित कर रही है।
 

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की यह परीक्षा आयोजित करने का कैलेंडर जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापक, प्राध्यापक कृषि व कोच भर्ती - 2025 की विषयवार परीक्षा तिथियां जारी कर दी है। परीक्षा 31 मई से 11 जून तक दो पारियों में आयोजित होगी।