{"vars":{"id": "127470:4976"}}

6 मई से तय ग्रीष्मकालीन अवकाश, राज्य में इस समय पड़ रही है भीषण गर्मी, उससे बच्चे बेहाल

 

RNE Network.

प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी का दौर है। हर शहर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे जीवन बेहाल है। स्कूल जाने वाले बच्चों को तो इससे बेहद परेशानी है। छोटे बच्चे तो तेज गर्मी से बुरी तरह पस्त हो जाते है। इस भीषण गर्मी के कारण ही कई शहरों में कक्षा 1 से 8 तक की स्कूलों का समय भी बदलकर कम किया गया है।
 

गर्मी में अब भी कोई कमी नहीं हुई है। उल्टे गर्मी लगातार बढ़ रही है। अनेक शहरों में अभिभावकों, सामाजिक संगठनों व शिक्षक संगठनों ने गर्मी की इस हालत पर गम्भीरता से विचार कर स्कूलों में अवकाश की मांग की है। सरकार भी इस मामले में गम्भीर हुई है।
 

प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित करने के लिए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर जिला कलेक्टरों को अधिकृत किया है। आदेश के तहत राज्य के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 16 मई से शुरू होगी। लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर अपने जिलों के हालातों के अनुसार गर्मी की छुट्टी पहले भी घोषित कर सकते है।