{"vars":{"id": "127470:4976"}}

10 वी  व 12 वीं की पूरक परीक्षा 14 से, बोर्ड की यह परीक्षाएं 14 से 16 मई तक आयोजित होगी

 

RNE Network.

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने 2026 की दसवीं व बाहरवीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं आयोजित करने की पूरी तैयारी कर ली है। इन परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित हो गयी है। इस बार शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से आरम्भ हुआ है इस कारण पूरक परीक्षाएं भी जल्दी आयोजित हो रही है।
 

ताकि समय पर पूरक परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जा सके। विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य बाधित न हो। बोर्ड की उच्च माध्यमिक पूरक प्रायोगिक परीक्षाओ की शुरुआत आज से हो गयी है। पूरक प्रायोगिक परीक्षा गुरुवार, शुक्रवार और 11 मई को अजमेर में होगी। दसवीं व बाहरवीं की पूरक परीक्षाएं ( सैद्धांतिक ) 14 से 16 मई तक होंगी। प्रायोगिक परीक्षाएं 7 मई को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी।