दो वर्षीय बीएड के लिए 20 तक आवेदन, इस पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे है
Feb 27, 2026, 10:24 IST
RNE Network.
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित पीटीईटी - 2026 परीक्षा के लिए 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
समन्वयक प्रो क्षमता चौधरी के अनुसार पीटीईटी में 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे है। सह समन्वयक डॉ रवि गुप्ता के अनुसार प्री - टीचर एज्युकेशन टेस्ट की संभावित तिथि 14 जून है। वर्तमान में स्नातक कर रहे अभ्यर्थी भी पीटीईटी में आवेदन के पात्र है। राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थी भी जनरल कैटेगरी में आवेदन कर सकते है।