{"vars":{"id": "127470:4976"}}

UPSC ने Answer Key देने की प्रक्रिया में किया बदलाव, अब एसे मिलेगी!

 

RNE, NETWORK.


केंद्रीय लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी ) ने अपनी व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। यूपीएससी ने खास तौर पर अपनी प्रतियोगी परीक्षा की व्यवस्था को पारदर्शिता के लिए बदला है।
यूपीएससी अब प्रारंभिक परीक्षा के बाद अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। यह नई व्यवस्था 2026 की सिविल परीक्षा से लागू होगी। हालांकि प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम परिणाम जारी होने के बाद जारी किए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इस बदलाव की जानकारी राज्यसभा में दी है।