{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Babbu Maan New Song : बब्बू मान का 'मोटर ते मीटर ला गए' गाना हुआ रिलीज, किसानों की समस्या पर आधारित गाना रिलीज होते ही हुआ वायरल 

पहले 'कदे मोटर सड़ गयी कदे बोर खड़ गया' गाना रिलीज किया था और आज भी वह गाना किसानों की कहानी पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है
 
 

पंजाबी इंडस्ट्री के सुपरस्टार बब्बू मान हमेशा ही किसानी पर आधारित गानों को प्राथमिकता देते है। किसान आंदोलन के दौरान भी बब्बू मान सक्रिय रहे है। कई साल पहले 'कदे मोटर सड़ गयी कदे बोर खड़ गया' गाना रिलीज किया था और आज भी वह गाना किसानों की कहानी पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। इसी बीच में बब्बू मान ने 13 अगस्त को किसानों की समस्या पर आधारित गाना रिलीज किया है।

इस गाने में भी किसानों की दर्द को ब्यां करते हुए प्रस्तुत किया गया है। जहां पर किसानों के खेतों में ट्यूबवैल पर लगाए गए बिजली के मीटर से आ रही समस्या के दर्द को ब्यां किया है। इस गाने में 'मेरे दिल बीच खटखटाया ज्यादा, मोटर ते मीटर ला गए, हुण दैना पै बिल बलिये' गाना के बोल रहे है। 3.41 मिनट के इस गाने में किसानी के दर्द को दर्शाया गया है।

बब्बू मान ने जैसे ही अपने ऑफिसियल यूट्यूब  चैनल बब्बू मान ने इस गाने को रिलीज किया तो वह तेजी से वायरल हुआ। जहां पर कुछ ही मिनटों में इस गाने को हजारों की संख्या में लोगों ने देखा गया। बब्बू मान के करीब दो घंटे में ही लोगों ने इस गाने पर दस हजार से ज्यादा लाइक किया और ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने इस गाने पर कामेंट किए।

जहां पर बब्बू मान द्वारा किसानों की समस्या को अपने गाने में उठाने पर जमकर तारीफ की गई। आपको बता दे कि बब्बू मान जहां पंजाब में काफी फैंमस है, वहीं बब्बू मान की पूरे भारत में फैंस की लंबी लाइन है। बब्बू मान की फैंस इतने है कि उनकी फोटो गाड़ियों, ढाबों व ट्रकों पर आम देखा जा सकता है। इसके पीछे मुख्य कारण यह रहा है  कि बब्बू मान ने किसान, मजदूर की समस्या को अपने गाने के माध्यम से प्रस्तुत किया है और वह किसान के दर्द को नजदीकी से समझते है। 

<a href=https://youtube.com/embed/0-WM0VbqH6o?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/0-WM0VbqH6o/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">