विराट एक प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने, सचिन तेंदुलकर का बड़ा रेकॉर्ड विराट ने आखिर तोड़ दिया
Dec 1, 2025, 12:04 IST
RNE Network.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व नायाब बल्लेबाज विराट कोहली के नाम कल रांची में हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया है। विराट ने इस वनडे में वनडे का 52 वां शतक लगाया।
इस शतक से विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का नायाब रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट किसी एक प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है। पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने टेस्ट मैचों में 51 शतक ठोके थे। विराट सचिन के 100 शतक के बाद सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक ( 83 ) बनाने वाले बल्लेबाज भी है।