{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bhojpuri Singer Pawan Singh: भोजपुरी सिंगर पवन सिंह यूट्यूब की टॉप-10 लिस्ट में हुए शामिल, हनी सिंह और ए आर रहमान को भी छोड़ा पीछे

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री (Bhojpuri music) एक बड़ा नाम बन चुके पवन सिंह के गानों (Pawan Singh song) को अब बिहार के साथ-साथ देश के दूसरे राज्यों में भी सुना जाने लगा है। यूट्यूब की मोस्ट पापुलर सिंगर लिस्ट में पवन सिंह ने सोनू निगम, ए आर रहमान और हनी सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। 
 

Top-10 Singers List: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार माने जाने वाले पवन सिंह का गूगल पर जलवा बरकरार है। वर्ल्ड फेम सिंगर ए आर रहमान और हनी सिंह जैसे बड़े चहरों को पीछे छोड़ते हुए पावर स्टार पवन सिंह यूट्यूब की टॉप 10 लिस्ट में स्थान हासिल कर अपनी पावर दिखाने का काम किया है।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री (Bhojpuri music) एक बड़ा नाम बन चुके पवन सिंह के गानों (Pawan Singh song) को अब बिहार के साथ-साथ देश के दूसरे राज्यों में भी सुना जाने लगा है। यूट्यूब की मोस्ट पापुलर सिंगर लिस्ट में पवन सिंह ने सोनू निगम, ए आर रहमान और हनी सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। 

गूगल के सबसे बड़े प्लेटफार्म में से एक है यूट्यूब

यूट्यूब द्वारा जारी की गई टॉप 10 सिंगर की लिस्ट में पवन सिंह (Pawan Singh) ने कई बड़े सिंगर्स को पछाड़कर स्थान हासिल करते हुए अपने फैंस को बड़ी खुशी दी है। युट्युब को गूगल के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है। इस प्लेटफार्म के द्वारा जारी की गई मोस्ट पॉपुलर सिंगर की लिस्ट में भोजपुरी सिंगर पवन सिंह (Bhojpuri singer Pawan Singh) का नाम भी आया है। पवन सिंह का इस लिस्ट में नाम आना भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत माना जा रहा है। पवन सिंह ने यह मुकाम 1 सप्ताह में 11.97 करोड़ व्यूज के साथ हासिल किया है। 

टॉप 10 सिंगर की लिस्ट में पवन सिंह ने बनाई आठवें नंबर पर जगह 

पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज के चलते टॉप 10 सिंगर की लिस्ट में आठवीं स्थान पर जगह हासिल की है। यूट्यूब द्वारा जारी की गई सप्ताह के टॉप-10  सिंगर्स की लिस्ट में पवन सिंह ने आठवें नंबर पर जगह बनाई हैं। पवन सिंह ने इस लिस्ट में वर्ल्ड फेमस सिंगर सोनू निगम, ए आर रहमान, पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम, पंजाबी सिंगर हनी सिंह और भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल जैसे बड़े चहरों को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

<a href=https://youtube.com/embed/LnZwQ31gfgY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/LnZwQ31gfgY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">