Makeup Craze : दुल्हनों में नैचुरल, टेक फ्रेंडली व वेस्टर्न स्टाइल मेकअप का क्रेज, जाने कौन सा मेकअप है बेहतर
शादियों की हर तरफ धूम मची हुई है। ऐसे में शादी को लेकर दूल्हे से लेकर हर किसी को सजने संवरने की इच्छा होती है, लेकिन दुल्हन के सजने की क्रैज अलग ही है। शादी का सीजन आते ही ब्राइडल मेकअप के नए ट्रेंड्स भी सुर्खियों में आ जाते हैं। साल 2025 में दुल्हनों के बीच नैचुरल ग्लो, टेक फ्रेंडली मेकअप और मॉडर्न वेस्टर्न टच की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है।
पारंपरिक अंदाज के साथ नए एक्सपेरिमेंट्स का यह मेल दुल्हनों को एक एलिगेंट, स्टाइलिश और कैमरा-फ्रेंडली लुक दे रहा है। स्किन एक्सपर्ट और मेकअप आर्टिस्ट भावना मल्होत्रा ने बताया कि इस बार शादी के सीजन में सिलिकॉन मेकअप, वेस्टर्न लुक, सटल मेकअप, एयरब्रश मेकअप ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
सिलिकॉन मेकअप
चेहरे का प्रीमियम फिनिश देता है। ब्राइडल मेकअप में सिलिकॉन ट्रेंड बन गया है। इसमें सिलिकॉन बेस दुल्हन के चेहरे को एक स्मूद, पोर्स-फ्री और हाई डेफिनिशन लुक देता है। यह पसीने और गर्मी में भी लंबे समय तक टिकने वाला मेकअप है, इसलिए नॉन स्टॉप फंफेक्शन वाली भारतीय शादियों के लिए बेस्ट माना जाता है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में भी यह बेस चेहरे को ग्लासी और प्रीमियम फिनिश देता है, इससे दुल्हन का लुक पूरे फंक्शन में फ्रेश दिखाई देता है।
सटल मेकअप
वही इस साल भी सटल मेकअप 2025 पसंदीदा ट्रेंड है। इस लुक में स्किन की नैचुरल सुंदरता को उभारने पर फोकस होता है। दुल्हनें अब ओवर-मेकअप की बजाय स्किन टोन के करीब शेड्स चुन रही हैं जैसे पीच, ब्राउन और कैमल शेड्स।
वेस्टर्न लुक की बढ़ती डिमांड
वहीं पहले पूरा मेकअप इंडियन पारंपरिक लुक में ही होता था, अब दुल्हनें अपने ब्राइडल लुक में वेस्टर्न टच पसंद कर रही हैं। 2025 में स्लीक हेयरस्टाइल, ग्लॉसी आईशैडो, क्रीम बेस कंटूरिंग और मिनिमल ज्वेलरी के साथ वाइट-गोल्ड टोन का मेकअप खूब चलन में है। इस बार से दुल्हनें पारंपरिक लुक के साथ वेस्टर्न टच को भी पसंद कर रही हैं।
एयरब्रश मेकअप
यह दुल्हन के चेहरे पर बहुत पतली लेकिन हाई- कवरेज लेयर बनाता है जिससे स्किन नैचुरल और हल्की दिखती है। इसकी खासियत यह है कि यह घंटों तक टचअप की जरूरत नहीं पड़ने देता।