{"vars":{"id": "127470:4976"}}

गिल का कमाल, जुलाई में फिर बने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मन्थ, 4 बार अवार्ड जीतने वाले पहले क्रिकेटर, रचा इतिहास

 

RNE Network.

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के बेन स्ट्रोक्स और दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर को पीछे छोड़कर जुलाई महीने का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मन्थ अवार्ड जीत लिया है।
 

इसके साथ ही गिल ने इतिहास भी रच दिया। वे चार बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मन्थ अवार्ड जीतने वाले दुनिया के पहले पुरुष क्रिकेटर बन गए है। उन्होंने जनवरी 2023, सितम्बर 2023 और फरवरी 2025 में भी अपने शानदार प्रदर्शन के चलते यह अवार्ड अपने नाम किया था। 
 

महिलाओं में वेस्टइंडीज की हैली मैथ्यूज व आस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर चार चार बार प्लेयर ऑफ द मन्थ अवार्ड जीत चुकी है।