{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भारत व इंग्लैंड के मध्य आज होगा सेमीफाइनल, दक्षिण अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड पहुंच चुकी फाइनल में

 

RNE Network.

आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वर्तमान चेम्पियन भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। कल कोलकाता में हुए पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हरा फाइनल में प्रवेश कर लिया। अफ्रीका एक बार फिर अनलकी साबित हुई।
 

विश्व कप में अब तक 9 संस्करण खेले गए है, जिनमे 5 बार भारत और इंग्लैंड के बीच अंतिम चार में भिड़ंत हुई थी। इंग्लैंड सुपर 8 में लगातार 3 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। ऐसे में भारतीय टीम को आज विशेष सतर्क रहना होगा। भारत और इंग्लैंड के मध्य यह सेमीफाइनल आज शाम 7 बजे खेला जायेगा।