भारत - न्यूजीलैंड का पांचवां अंतिम टी 20 आज तिरुवनंतपुरम में, नये खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, सीरीज भारत जीत चुका
Jan 31, 2026, 12:34 IST
RNE Sports.
भारत व न्यूजीलैंड के मध्य वर्तमान सीरीज का पांचवा व अंतिम टी 20 मैच आज तिरुअनंतपुरम में शाम 7 बजे खेला जायेगा। वर्तमान श्रृंखला भारत पहले से ही 3 - 1 से जीत चुका है। भारत आज जीत के साथ सीरीज समाप्त करना चाहेगा।
इस मैच के लिए भारत की अंतिम एकादश में बदलाव किया जा सकता है। ईशान किशन व अक्षर पटेल को इस मैच में मौका मिल सकता है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी इस मैच में वापसी कर सकते है। घर में संजू सैमसन को यह आखिरी मौका है जिसमें वे अपनी फॉर्म हासिल कर सकते है।