लॉर्ड्स पर भारत का ऐतिहासिक परचम, ऐतिहासिक टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड को 270 रन से हराया
RNE Sports.
लॉर्ड्स के 142 साल के इतिहास में पहली बार महिलाओं के बीच टेस्ट मैच खेला गया। उम्मीद थी कि पलड़ा मेजबान इंग्लैंड का भारी रहेगा पर भारतीय कप्तान हरमन प्रीत की अगुवाई ने टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर लॉर्ड्स के स्वर्णिम इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। भारत ने इंग्लैंड को 270 रन से करारी शिकस्त दी। भारत लॉर्ड्स में जीत हासिल करने वाली पहली महिला टीम बनी।
विदेश में सबसे बड़ी जीत:
भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में जीतकर इतिहास तो रचा। मगर कई नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। लॉर्ड्स में पहला महिला क्रिकेट टेस्ट मैच जीता, पहला शतक भारत की यास्तिका ने बनाया। वहीं भारत ने 270 रन से इंग्लैंड को मात देकर न सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ बल्कि विदेशी धरती पर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
क्रांति गौड़ प्लेयर ऑफ द मैच:
लॉर्ड्स के एकमात्र महिला क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत ने जीत तो हासिल की ही मगर पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी भारतीय खिलाड़ी के नाम रहा। भारत की गेंदबाज क्रांति गौड़ प्लेयर ऑफ द मैच बनी। उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए।
हरमन ने तोड़ा मिताली का रिकॉर्ड:
लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत के साथ ही हरमन प्रीत कौर ने भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली महिला कप्तान बन गयी है। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने चौथा टेस्ट मैच जीता है। वहीं मिताली के नेतृत्त्व में भारत ने 8 टेस्ट मैच खेले, जिनमें टीम ने 3 मैच जीते।