टी 20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत पहुंचा, भारत ने सबसे बड़ा रन चेज कर रिकॉर्ड बनाया
Mar 2, 2026, 09:59 IST
RNE Network.
कोलकाता में कल रात संजू सैमसन की 97 रन की नाबाद पारी से भारतीय क्रिकेट टीम ने टी 20 विश्व कप के आखिरी सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 195 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। ये भारत का विश्व कप में सबसे बड़ा रन चेज है।
इससे पहले भारतीय टीम ने 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मीरपुर में 173 रन का लक्ष्य हासिल किया था। भारतीय टीम अब 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल खेलेगी। कल के मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए संजू सैमसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।