भारत व पाकिस्तान में भिड़ंत आज होगी, महिला टी 20 विश्व कप का भारत का आज पहला मुकाबला
Jun 14, 2026, 09:00 IST
RNE Network.
भारत और पाकिस्तान के मध्य महिला टी 20 विश्व कप का ग्रुप - 1 मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच करीब दो साल बाद टी 20 मैच खेला जा रहा है। बर्मिंघम में यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे खेला जाएगा।
बैटिंग भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत है। शीर्षक्रम में स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा पर टीम को धुंआधार शुरुआत देने का दारोमदार रहेगा। वहीं कप्तान हरमन प्रीत कौर से भी बड़ी पारी की आस है। भारत ने पाकिस्तान से 16 टी 20 मैच खेले हैं, जिनमें से 13 मैच भारत ने जीते हैं। केवल 3 मैच हारे है। विश्व कप में भारत ने 8 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 जीते हैं और 2 हारे हैं। बर्मिंघम में भारत व पाक के बीच यह दूसरा मैच होगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 31 जुलाई 2022 को कॉमनवेल्थ गेम्स में मुकाबला हुआ था, जिसमें भारतीय टीम 8 विकेट से जीती थी।