आज ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, जीत ही दिलाएगी सेमीफाइनल का टिकट
RNE Network.
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में आज भारत के लिए करो या मरो का मैच होगा। महिला टी 20 विश्व कप मैच के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आज भारत को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना ही होगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे खेला जायेगा।
यदि यह मैच भारतीय टीम हार गई तो वह महिला टी 20 विश्व कप से बाहर हो जाएगी। भारतीय टीम को टी 20 विश्व कप में 6 साल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत नहीं मिली है। दोनों ने विश्व कप में 7 मैच खेले हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 5 और भारत ने 2 जीते हैं।
विपक्षी बल्लेबाजों पर लगाम जरूरी:
ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजों ने इस विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया है। टीम ने 3 मैचों में 170 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना बड़ी चुनोती होगी । भारतोय टीम की इस विश्व कप में फील्डिंग बहुत खराब रही है, उसने अब तक करीब 11 कैच छोड़े है। फील्डिंग में आज सुधार बेहद जरूरी है।