{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आयरलैंड की हार भुलाकर इंग्लैंड से नई शुरुआत करेगा भारत

 

RNE Sports.

आयरलैंड के खिलाफ पहली बार  टी - 20 सीरीज गंवाने के बाद आलोचनाओं से घिरी लगातार दो बार की विश्व चेम्पियन भारतीय टीम निराशा छोड़कर आज इंग्लैंड के खिलाफ नई शुरुआत करने उतरेगी।
 

भारत व इंग्लैंड के बीच पांच टी - 20 मैचों की सीरीज की आज से शुरुआत हो रही है। भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे यह मैच आरम्भ होगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया गलतियों से सबक लेकर विजयी लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। मगर अब भी वही सवाल है कि क्या इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा ?

अब तक का रिकॉर्ड ये है:

भारत और इंग्लैंड ने 30 टी - 20 मैच आमने - सामने खेले हैं। जिनमें से 18 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम 12 मैच ही जीत सकी है। इन आंकड़ों के लिहाज से तो भारत का पलड़ा भारी दिखता है। मगर इंग्लैंड की टीम इस श्रृंखला में कड़ी टक्कर देगी।