{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भारत का महत्ती मुकाबला आज जिम्बाब्वे से, चेन्नई के चेपक मैदान में शाम 7 बजे मैच होगा शुरू

 

RNE Network.

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज गुरुवार 26 फरवरी का दिन दिल की धड़कन बढ़ाने वाला रहेगा। आज टी 20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सुपर - 8 मैच में भारत का मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा। 

यह भारतीय टीम के लिए करो या मरो का मैच होगा। क्योंकि पहले मैच में भारत को दक्षिण अफ्रीका से करारी शिकस्त मिल चुकी है। भारत की इस टूर्नामेंट में आगे की यात्रा आज होने वाले दक्षिण अफ्रीका व वेस्ट इंडीज मैच से तय होगी। इस मैच से तय होगा कि भारत के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने की राह आसान होगी या मुश्किल।