{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Jolly LLB 3 : 'जॉली एलएलबी 3' फिल्म का इंतजार खत्म, जज सुंदर लाल त्रिपाठी ने दिया फैसला मेरठ में रिलीज होगा ट्रेलर 

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म  'जॉली एलएलबी 3' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
 

बालीवुड की हिंदी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। जहां पर दर्शक फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे है, क्योंकि इससे पहले आई दो 'जॉली एलएलबी' फिल्म काफी सुर्खियों बटोरी थी और दर्शकों को काफी पंसद आई थी। इसलिए अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म  'जॉली एलएलबी 3' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है।

यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च को लेकर दर्शकों के बीच दिलचस्प बहस छेड़ दी थी। सवाल था कि ट्रेलर मेरठ में लॉन्च होगा या कानपुर में। इसके लिए सोशल मीडिया पर लोगों से वोटिंग करवाई गई। अब इस पर से पर्दा उठ चुका है। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए नए वीडियो में दिखाया गया कि अक्षय और अरशद जज सुंदर लाल त्रिपाठी के सामने खड़े होकर मेरठ और कानपुर की अपनी-अपनी दलीलें पेश करते हैं।

जज साहब बताते हैं कि जनता का आदेश आ गया है। पहले ट्रेलर मेरठ में लॉन्च होगा, जिस पर अरशद खुशी से झूम उठते हैं। इसके बाद जज कहते हैं कि ट्रेलर कानपुर में भी लॉन्च होगा, यह सुनकर अक्षय जश्न मनाने लगते हैं। हालांकि, जब जज उनसे कहते हैं कि दोनों बाहों में बाहें डालकर मुस्कुराते हुए जाएंगे, तो दोनों जॉली इसमें राजी नहीं होते। इस पूरे ऐलान के साथ यह तय हो गया है कि फिल्म का ट्रेलर 10 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म कोर्ट रूम ड्रामा फ्रेंचाइज का तीसरा पार्ट है। पहले पार्ट में अरशद मेरठ के जॉली बने थे, जबकि दूसरे पार्ट में अक्षय कानपुर से आने वाले जॉली बने थे। वहीं इस पार्ट में इन दोनों के साथ सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और अन्नू कपूर भी हैं। इसलिए 'जॉली एलएलबी 3' फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। 

<a href=https://youtube.com/embed/v1FAaUxF0kg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/v1FAaUxF0kg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">