इंडियन आइडल 16 की विजेता बनीं ज्योतिर्मयी नायक, जीते 20 लाख रुपये
Updated: Jul 27, 2026, 08:58 IST
RNE Network.
कई महीनों तक शानदार प्रस्तुतियों और भावुक पलों के बाद ' इंडियन आइडल 16 ' के विनर का कल रात ऐलान हो गया। इस सीजन की विनर ज्योतिर्मयी नायक रही। विदित रहे कि इस प्रतियोगिता के एक बार विनर बीकानेर के स्व संदीप आचार्य भी रह चुके हैं।
' यादों की प्लेलिस्ट ' थीम वाला यह सीजन अक्टूबर 2025 में आरम्भ हुआ था और 26 जुलाई 2026 को समाप्त हुआ है। ग्रांड फिनाले को इस बार दो दिन के खास इवेंट के रूप में रखा गया।
शनिवार को एपिसोड 81 में सेलिब्रेशन और सेलिब्रेटी परफॉर्मेंस दिखाए गए, जबकि फाइनल मुकाबला रविवार 26 जुलाई 2026 को रात 8 बजे से हुआ। इस सीजन की विनर ज्योतिर्मयी नायक बनी है। जीत के साथ उन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की तरफ से 20 लाख का नकद पुरस्कार मिला।