{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Khesari Lal New Song: खेसारी भईया ने सलमान की हीरोइन के साथ भोजपुरिया अंदाज में लगाए ठुमके, गाना ने जमकर उड़ा रहा है गर्दा

 

Bhojpuri Song: खेसारी लाल की पहुंच बॉलीवुड तक हो चुकी है। 23 जून को रिलीज हुए भोजपुरी गाने ‘नथुनिया 2' में खेसारी भईया भोजपुरिया अंदाज में सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी और डेजी शाह का यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर खूब गर्दा उड़ा रहा है। 23 जून को खेसारी लाल यादव और डेजी शाह का नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद एक ही दिन में ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 2 पर ट्रेंड पहुंच गया है। इस गाने को यूट्यूब चैनल ‘सरगम भोजपुरी हम' पर रिलीज किया गया है। 

भोजपुरी गाने ‘नथुनिया 2' को एक दिन में देख चुके हैं 57 लाख से अधिक लोग 

भोजपुरी गाना ‘नथुनिया 2' इंटरनेट पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। खेसारी लाल यादव और डेजी शाह का यह गाना यूट्यूब पर ट्रेडिंग लिस्ट में दो नंबर पर पहुंच चुका है। इस गाने को एक दिन में 57 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, यानी कुछ ही समय में यह गाना 5 मिलियन पार पहुंच चुका है। सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह (Daisy Shah) ने इस गाने में  कमाल का अभिनय किया है। 

खेसारी लाल यादव का भोजपुरिया अंदाज और दुल्हन के लिबास में सजी डेजी शाह खूबसूरती को दर्शकों द्वारा खूब पसंद आ रहा है। ‘नथुनिया 2' गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। यह गाना बिहार के साथ देश के अन्य राज्यों में भी जमकर ट्रेंड कर रहा है।

खेसारी लाल यादव का ‘नथुनिया 2' गाने में दिखाई दिया भोजपुरिया अंदाज

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का ‘नथुनिया 2' गाने में दर्शकों को भोजपुरिया अंदाज देखने को मिला है। इस गाने में टैटू गुदवाए हुए खेसारी लाल यादव किसी बॉडीबिल्डर से काम नहीं लग रहे हैं। सलमान की अभिनेत्री डेजी शाह के साथ खेसारी लाल यादव का यह रोमांटिक भोजपुरी गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में  कोरियोग्राफी रोहित शेट्टी ने की है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 2 लाख 31 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। लोगों द्वारा खेसारी लाल के अभिनय की भी खूब तारीफ की जा रही है।

<a href=https://youtube.com/embed/yOtRJZLILUk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/yOtRJZLILUk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">