Vaazha 2 Collection : धुरंधर 2 और डकैत को टक्कर दे रही यह कम बजट की फिल्म, लागत से कई गुना कर चुकी कमाई
बालीवुड में फिल्मों की धूम मची हुई है और फिल्मों में कमाई के मामले में होड़ लगी है। जहां पर फिल्म धुरंधर 2 ने कमाई के सभी रिकार्ड को तोड़ दिया, लेकिन इसी बीच में लो बजट की एक फिल्म धुरंधर व डकैत जैसी फिल्मों को कमाई के मामले में कड़ी टक्कर दे रही है। यह इतिहास साउथ की लेटेस्ट फिल्म वाझा 2 ने रचा है।
जहां पर बड़े बजट की फिल्म धुरंधर व डकैत जैसी फिल्मों के आगे वाझा 2 ने कड़ी कमाई की है। इस फिल्म की देश व विदेश में मची धूम को देखकर हर कोई हैरान है।
कम बजट वाली मलयालम सिनेमा की इस मूवी ने हर किसी को अपने कलेक्शन से प्रभावित किया है और दुनियाभर में रिलीज के 11 दिन की मोटी रकम छाप ली है।
वर्ल्डवाइड वाझा 2 ने की रिकार्ड कमाई
बालीवुड की बड़ी फिल्मों के आगे साउथ सिनेमा की फिल्म वाझा 2 ने रिकार्ड के नए आयाम स्थापित किए है। मशहूर निर्देशक आनंद मेनन के डायरेक्शन में साल 2024 में वाझा फिल्म को रिलीज किया गया था। कॉमेडी ड्रामा इस मूवी ने 2 साल पहले भी सफलता का स्वाद चखा था और अब 2026 में इसकी सीक्वल आया है, जिसका लंबे समय से फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एक बार फिर से वाझा फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त ने अपनी शानदार कहानी के दम पर ऑडियंस का दिल जीत लिया है।
जिसकी बदौलत ये मलायलम फिल्म कमाई के मामले में भी अव्वल निकलती हुई नजर आ रही है। अब तक वाझा 2 की रिलीज को 11 दिनों का समय बीत चुका है और मूवी ने धमाकेदार कलेक्शन कर अपनी छाप छोड़ी है। अब तक भारत में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है, जबकि वर्ल्डवाइड मूवी का कलेक्शन 163 करोड़ के पार पहुंच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वाझा 2 एक लो बजट फिल्म है और मूवी की कुल लागत महज 10 करोड़ है। ऐसे में इस मूवी ने अपने बजट से कई गुना अधिक कमाई कर इतिहास रचा दिया है।
वाझा 2 बनी नंबर-1
मलयालम सिनेमा लंबे समय से कम बजट में शानदार कमाई करने वाली फिल्में पेश करता आ रहा है। वाझा 2 इसका ताजा उदाहरण है। आपको बता दें कि धमाकेदार कलेक्शन के दम पर अब वाझा 2 मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नंबर-1 फिल्म बन गई है। माना जा रहा है कि मेकर्स भविष्य में इस सफल फिल्म फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को भी लेकर आ सकते हैं।