Movie Dhurandhar : फिल्म धुरंधर ने सभी रिकार्ड को किया ध्वस्त, यह रिकार्ड तोड़कर बनी पहली बालीवुड फिल्म
हाल में ही रिलीज हुई फिल्म धुरंधरः द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस में नए रिकार्ड बनाती जा रही है। जहां पर कमाई के इतिहास में नया रिकार्ड बना दिया है। फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 237 करोड़ रुपए कमाए। इससे पहले कोई भी भारतीय फिल्म पहले दिन 200 करोड़ के पार नहीं गई थी। जवान (2023) ने दुनियाभर में पहले दिन 150 करोड़ रुपए कमाए थे।
धुरंधर भारत में पेड प्रीव्यू के साथ 2 दिन में 220 करोड़ रु. के कारोबार तक पहुंच सकती है। वीरवार को फिल्म ने 103 करोड़ रुपए कमाए। शुक्रवार देर शाम तक कलेक्शन करीब 75 करोड़ रुपए तक था। ट्रेड पोर्टल सेक निल्क के अनुसार 'धुरंधर' को पहले वीकेंड के लिए 300 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग मिली है। ऐसे में रविवार तक 400 करोड़ का कारोबार संभव है। अभी तक 354 करोड़ रु. के साथ 'पुष्पा-2 द रूल' (2024) के नाम पहले वीकेंड पर सर्वाधिक कमाई का रिकॉर्ड है।
शोले के बाद पहली बार ऐसा क्रेज
शोले (1973) के 12 बजे के शो के लिए सुबह 5 बजे कतार लग जाती थीं। धुरंधर-2 के शो 24X7 चल रहे हैं। सभी हाउसफुल हो रहे हैं। पहले दिन बुकमायशो पर एक घंटे में 1.09 लाख टिकट बिके। पुष्पा-2 के 1.076 लाख बिके थे।
'धुरंधर 8,900 स्क्रीन पर रिलीज हुई। पहले दिन 21 हजार शो हुए। वहीं, पुष्पा-2 के 10 हजार स्क्रीन्स पर 32 हजार शो हुए थे। 'धुरंधर' रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। भारत में दो दिन में कमाई 225 करोड़ रु. पार हो चुका है। इसमें 47 करोड़ पेड प्रीव्यू (बुधवार), 103 करोड़ पहला दिन (गुरुवार), 75 करोड़ दूसरा दिन (शुक्रवार) को कर चुकी है। ऐसे में रविवार को छुट्टी के दिन होने के कारण यह फिल्म नया रिकार्ड बनाने वाली है।