{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bhojpuriya Pawan Singh Song:  पवन सिंह का ‘छलकता हमरो जवनिया' गाना पहुंचा 630 मिलियन पार, गाने के व्यूज देख भोजपुरी सिंगर की बढ़ी टेंशन 

छलकता हमरो जवनिया गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े हिट गानों में शामिल हो गया है
 
लगातार बढ़ रहे व्यूज के चलते टेंशन में आए भोजपुरी सिंगर 

Pawan Singh and Kajal Raghwani Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का एक पुराना गाना इंटरनेट पर खूब सर्च किया जा रहा है। पवन सिंह के नए भोजपुरी गानों (New Bhojpuri song) के साथ-साथ ‘छलकता हमरो जवनिया' गाने के व्यूज में भी लगातार हो रही बढ़ोतरी ने भोजपुरी सिंगर की टेंशन बढ़ा दी है। इस गाने को दर्शकों का आज भी जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। 

'छलकता हमरो जवनिया' गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े हिट गानों में शामिल हो गया है। गाने को देखकर दर्शकों द्वारा पवन सिंह (Pawan Singh) के अभिनय की खूब तारीफ की जा रही है। इस गाने में पवन सिंह के साथ काजल राघवानी की गजब की कैमिस्ट्री देखने को मिली है। 

‘छलकतो हमरा जवनिया' गाना यूट्यूब पर पहुंचा 630 मिलियन पार 

भोजपुरी गाना ‘छलकतो हमरा जवनिया' “वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी" यूट्यूब चैनल पर 9 में 2016 को रिलीज किया गया था। इस गाने ने आज 26 जून 2025 नव वर्ष एक महीना और 22 दिन का समय हो गया है। इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी इस गाने का क्रेज पहले की तरह ही बना हुआ है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 630 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। इसके अलावा 20 लाख के लगभग यूजर्स पवन सिंह के इस गाने (Pawan Singh song) को लाइक भी कर चुके हैं।

लगातार बढ़ रहे व्यूज के चलते टेंशन में आए भोजपुरी सिंगर 

पवन सिंह के भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) ‘छलकता हमरो जवनिया' गाने के में इन दिनों लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। यूट्यूब पर व्यूज की संख्या में हो रही बढ़ोतरी ने भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सिंगर्स को टेंशन में डाल दिया है। यह गाना पावर स्टार पवन सिंह और भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) पर फिल्माया गया है। काजल राघवानी की मदमस्त अदाओं और पवन सिंह के कमाल के अभिनय के चलते 9 साल का समय बीत जाने के बाद भी 'छलकता हमरो जवनिया' गाना भोजपुरी संगीत (Bhojpuri Music) को सुनने  वाले लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।

भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) को आवाज पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने दी है। गाने की लिरिक्स वीरू ठाकुर ने लिखे हैं और म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। गाने में कोरियोग्राफी रामदेवान द्वारा की गई है और एडिटिंग का काम दीपक जोल ने किया है। पवन सिंह और काजल राघवानी के इस गाने (Pawan Singh and Kajal Raghwani song) को संपूर्ण देश से दर्शकों का अपार स्नेह मिल रहा है।