Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने ‘बबुआन' में पवन सिंह का दिखा अलग अंदाज, यूट्यूब पर देखा जा रहा है बार-बार
Bhojpuri Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले दर्शकों में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। पवन सिंह के नए गानों (Pawan Singh new songके साथ पुराने गाने भी खूब ट्रेंड करते हैं। इन दिनों पवन सिंह का बबुआन गाना (Pawan Singh Babuan Song) इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है।
इस गाने को यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। पवन सिंह और चांदनी सिंह पर फिल्माया गया है। पावर स्टार के साथ चांदनी सिंह केमिस्ट्री को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह (Chandni Singh) के साथ ‘बबुआन' गाने में दर्शकों को पवन सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिला है।
शिल्पी राज और पवन सिंह ने दी है भोजपुरी गाने ‘बबुआन' को आवाज
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट गाने ‘बबुआन' को आवाज पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने दी है। शिल्पी राज (Shilpi Raj Song) की मधुर आवाज और पावर स्टार पवन सिंह के बिंदास अंदाज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ‘बबुआन' गाने के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक शुभम एसबीआर ने दिया है। कोरियोग्राफर का काम विशाल गुप्ता ने किया है। इस गाने को बिहार के साथ राजस्थान में भी फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। फैंस द्वारा गाने को देखकर पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह की भी खूब तारीफ की जा रही है।
यूट्यूब पर ‘बबुआन' गाने को मिल चुके हैं लगभग 150 मिलियन व्यूज
भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) ‘बबुआन' का नशा अब भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर 1 सितंबर 2024 को रिलीज किया गया था और अब तक लगभग 150 मिलियन लोग देख चुके हैं। यूट्यूब पर ‘बबुआन' गाने को देखने वाला फन लोगों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। 10 लाख के लगभग लोग इस गाने को यूट्यूब पर लाइक भी कर चुके हैं।
एक यूजर्स लगाने की तारीफ में लिखा, “एक ही तो बंदा हैं जो भोजपुरी इंडस्ट्री को इधर से उधर कर देता हैं, वाह भैया जी गर्दा मचा रहा हैं ये गाना हमारे यहां"।
वहीं एक दूसरे यूजर्स ने लिखा है, आग लगा दिए बॉस, परखंड हो या जिला बबुआन गाने से सब हिला, कोई नहीं आपके आस-पास भी, ये गाना जो भी नहीं सुनना चाहेगा वो सुनने पर मजबूर हो जायेगा।