{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bhojpuri ‘Aaho Raja' Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के ‘आहो राजा' गाने ने तोड़ दिए हैं सारे रिकॉर्ड, यूट्यूब पर देख चुके हैं 170 मिलियन लोग

इस गाने को कुछ ही समय में यूट्यूब पर 170 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की आवाज में गाए गए इस खूबसूरत गाने का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोगों द्वारा गाने में पवन सिंह (Pawan Singh) की सुरीली आवाज की जमकर तारीख की जा रही है। बता दें कि पवन सिंह अपने हिट गानों की बदौलत देश के टॉप-10 सिंगर्स की सूची में शामिल हो गए हैं।
 

Bhojpuri Song: भोजपुरिया पावर स्टार पवन सिंह का जादू इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। दमदार आवाज के धनी पवन सिंह के गानों (Pawan Singh Song) को सुनने और देखने वालों की संख्या करोड़ों नहीं बल्कि अरबों में पहुंचने लगी है। कुछ महीने पहले रिलीज हुआ इनका नया गाना ‘आहो राजा' इंटरनेट पर जमकर धमाल मचा रहा है। 

इस गाने को कुछ ही समय में यूट्यूब पर 170 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की आवाज में गाए गए इस खूबसूरत गाने का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोगों द्वारा गाने में पवन सिंह (Pawan Singh) की सुरीली आवाज की जमकर तारीख की जा रही है। बता दें कि पवन सिंह अपने हिट गानों की बदौलत देश के टॉप-10 सिंगर्स की सूची में शामिल हो गए हैं।

यूट्यूब पर देख चुके हैं 170 मिलियन से अधिक लोग 

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के धमाकेदार वीडियो सॉन्ग ‘आहों राजा' को यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद अब तक 170 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। इस गाने को यूट्यूब पर देखने और सुनने वालों की संख्या में ताबड़तोड़ इजाफा हो रहा है। यह गाना यूट्यूब के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खूब वायरल हो रहा है। गाने की लोकप्रियता के चलते पवन सिंह की फैन फॉलोइंग में भी भारी बढ़ोतरी हुई है।

‘आहो राजा' गाने को यूट्यूब पर अब तक एक करोड़ के लगभग लोग लाइक भी कर चुके हैं। पवन सिंह के खूबसूरत गाने को म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है और लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी द्वारा लिखे गए हैं। पवन सिंह के दमदार स्टाइल और कर्णप्रिय आवाज के चलते यह गाना लोगों द्वारा यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है।

पावर स्टार पवन सिंह और दर्शना बनिक पर फिल्माया गया है भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) ‘आहो राजा'

इंटरनेट पर धमाल मचा रहा ‘आहो राजा' भोजपुरी गाना पावर स्टार पवन सिंह और दर्शना बनिक (Pawan Singh and Darshana Banik) पर फिल्माया गया है। इस गाने ने लोकप्रियता के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। पावर स्टार पवन सिंह और दर्शना बनिक के बेहतरीन अभिनय की लोगों द्वारा खूब तारीफ की जा रही है। 

<a href=https://youtube.com/embed/Kx4c66-GjgE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Kx4c66-GjgE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को डायरेक्ट दीपांश सिंह द्वारा किया गया है। कोरियोग्राफी सनी और गोल्डी ने की है। यूट्यूब पर इस गाने की तारीफ में हजारों लोग कमेंट्स कर चुके हैं। पवन सिंह के इस खूबसूरत गाने (Pawan Singh song) को बिहार के साथ राजस्थान हरियाणा उत्तर प्रदेश सहित भारत के हिंदी भाषी क्षेत्र में खुब पसंद किया जा रहा है।